आलापुर (अंबेडकरनगर)। जन सहयोग से रामनगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने लोकार्पण किया। उन्हाेंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को विकसित करने के लिए गोद लेने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व अयोध्या प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के आह्वान पर लोगों ने सहयोग किया और स्मृति स्थल आज भव्य स्वरूप में हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है।
उन्होंने कहा कि यह स्थल अमर स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा को हमेशा स्मरण कराएगा। इसी प्रकार के छोटे-छोटे सहयोग स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा आदि में करके हम देश व प्रदेश की सेवा कर उसे मजबूत बनाने में योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर साधू वर्मा ने कहा कि जनपद का पहला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल है, जो जन सहयोग से भव्य रूप में निखारा गया है। जिला पंचायत से प्रकाश व्यवस्था व अन्य कार्य कराने की घोषणा भी की।
साथ ही 100 शैया युक्त अस्पताल का दर्जा मिलने के आश्वासन पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। अधीक्षक डॉ. आशीष राय व स्मृति स्थल के संयोजक डॉ. एके त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज, सेंट जेवियर स्कूल बहरामपुर, जय बजरंग पब्लिक स्कूल सिपाह, एनडीएस एकेडमी चहोड़ा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, चेयरमैन ओंकार गुप्ता, अभिषेक निषाद, दिनेश पांडेय, भगवान पांडेय, विनय पांडे, श्यामनाथ शुक्ला, डॉ. पूनम राय, राजा बाबू गुप्ता,आनंद जायसवाल, एसडीएम सुभाष सिंह, सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। -
स्वास्थ्यकर्मियों का हुआ सम्मान
फोटो- 30
आलापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर प्रांगण में महिला दिवस पर आशा सम्मेलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने उपकेंद्र जोगीपुर की आशा दुर्गावती, इंदरपुर की विद्यावती, निवाड़ी दुर्गापुर की आशा, शमा परवीन, रामनगर की किरण, पटना मुबारकपुर की एएनएम नैंसी, हिसामुद्दीनपुर पिपरा की एएनएम मिथलेश चौरसिया, मकरही की एएनएम संध्या उपाध्याय अन्य को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। भाजपा अयोध्या प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जहां स्त्रियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।