फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आते ही अखिलेश को आ रही सनातन की याद : राजभर

विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर।स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को सर्किट हाउस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने अयोध्या के विकास के लिए कुछ नहीं किया। चुनाव नजदीक आने पर अब उन्हें सनातन धर्म की याद आ रही है।
विज्ञापन

राजभर ने आरोप लगाया कि सपा शासन में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी और अखिलेश ने काशी, अयोध्या व मथुरा जाकर भी दर्शन नहीं किए। केवल मुस्लिम-यादव समीकरण से राजनीति नहीं चलने की बात कहते हुए उन्होंने तंज कसा कि दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम।
राजभर ने सपा के पीडीए और ब्राह्मण सम्मेलनों पर सवाल उठाने के साथ ही पार्टी में अनुशासनहीनता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अखिलेश को छह दिसंबर को अयोध्या जाकर रामभक्तों से माफी मांगने की सलाह दी और काशी-मथुरा जाने की तारीख बताने की चुनौती दी। बसपा प्रमुख मायावती, चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के संभावित गठबंधन से एनडीए को फायदा होने का दावा करते हुए उन्होंने शिवपाल यादव पर रामअचल राजभर से जुड़े मामलों में 150 करोड़ रुपये लेकर फाइलें दबाने का आरोप लगाया। हालांकि इसके समर्थन में कोई दस्तावेज पेश नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें