फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन उपकेंद्रों के गांवों में आज से बदले जाएंगे तार व खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के तीन विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को आने वाले समय में अतिरिक्त बिजली कटौती के संकट से जूझना पड़ेगा। विद्युत विभाग 17 अप्रैल से महरुआ, भीटी तहसील व भीटी उपकेंद्र से जुड़े गांवों के जर्जर तार व खंभों को बदलेगा। इसके चलते सुबह साढ़े 7 से दोपहर 2 बजे तक साढ़े 6 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। यह कार्य लगभग एक पखवाड़े तक चलेगा।
विज्ञापन

तेज गर्मी के बीच विद्युत शॉर्ट सर्किट आदि के चलते आग की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए बिजली विभाग महरुआ, भीटी तहसील व भीटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव के जर्जर तार व खंभों के बदलने का अभियान 17 अप्रैल से शुरू करने वाला है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता वीके पटेल ने दी। बताया कि 17 अप्रैल से यह कार्य शुरू होगा। इसके चलते तीनों केंद्रों पर सुबह साढ़े 7 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। बताया कि इन तीनों उपकेंद्रों पर लगभग 40 हजार उपभोक्ता हैं।
उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके चलते ही इसकी सूचना दी जा रही है। बताया कि लगभग एक पखवाड़े के अंदर तारों व पोलों के बदलने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद विद्युत कटौती के अलावा अन्य समय में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें