फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिव बाबा में लगेगी साप्ताहिक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पंचायत के शिव बाबा धाम में अब दुकानें व्यवस्थित होंगी। यहां पर साप्ताहिक बाजार लगेगा और दुकानों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे पालिका की आय बढ़ने के साथ दुकानदार भी मालामाल होंगे। धूप व बरसात से बचने के लिए इन दुकानदारों को टिनशेड व बैठने के लिए पक्का चबूतरा मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका ने मुख्यमंत्री नगर वैश्विक योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
शिव धाम परिसर में मौजूदा समय 309 दुकानें है, जो नगर पालिका में दर्ज हैं। इसके अलावा भी यहां जो दुकानें लगती हैं, वो पंजीकृत नहीं हैं। दुकान लगने वाली जगह की साफ-सफाई व रख-रखाव नगरपालिका कर रही है। इन बेतरतीब दुकानों से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए साप्ताहिक बाजार लगाने की योजना बन रही है। सब कुछ ठीक रहा तो यहां पर अब दुकानदारों के लिए पक्का चबूतरा बनेगा जो नगरपालिका दुकानदारों को आवंटित करेगा। यहां टिनशेड भी लगाया जाएगा। इनमें फल, सब्जी, फास्ट फूड, बेकरी, किराना व अन्य दुकानें अलग-अलग कतार में लगेंगी। शहर के शहजादपुर में फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाने वाले राम पदारथ ने बताया कि पिछली बार हम वहां दुकान पानी से वंचित रह गए, इस बार दुकान आवंटित कराएंगे। मीरानपुर में सड़क पर फल का ठेला लगाने वाले जगदीश ने बताया कि जब भी जाम लगता है तो हम दुकानदार ही भगाए जाते हैं। वहां पर दुकान आवंटित हो जाएगी तो बैठने में सुविधा मिलेगी और सम्मानजनक तरीके से दुकानदारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिव बाबा में दुकानों के लिए पर्याप्त जगह

शिव बाबा धाम परिसर में पर्याप्त जगह है। यहां पर दुकानें बनाकर पालिका आय बढ़ा सकती है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नगर वैश्विक योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।



बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें