फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना भीटी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया है।



क्षेत्र के यादवपुर आनापुर निवासी स्वामीनाथ ने न्यायालय को दिए प्रार्थनापत्र में बताया था कि 19 अगस्त 2024 की रात उनके पिता माता प्रसाद नित्यक्रिया के लिए घर से निकले थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। बुजुर्ग को निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से बाइक चालक की पहचान पुरानी भीटी निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो न्यायालय से गुहार लगाई। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें