फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर्म के नाश के लिए करना पड़ता है युद्ध : चंपत राय

Mon, 30 Mar 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को लोहिया भवन में आयोजित रामोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर आंदोलन से लेकर विवादित ढांचा गिराए जाने तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को एक आक्रांता ने तोड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद विवादित ढांचा बना। विश्व हिंदू परिषद की अगुआई में ढांचे को ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि कहा कि अपमान प्रकट करने वाले चिह्न कभी भी सुरक्षित नहीं रखे जाते हैं। अब भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद विश्व हिंदू परिषद की ओर से रामोत्सव आयोजित किया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के चारों ओर परकोटा बनाया जा रहा है ताकि भविष्य में कभी किसी का आक्रमण न हो सके।

उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम के आदर्शों पर चलकर समाज में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि अधर्म को नष्ट करने के लिए युद्ध करना पड़ता है, लेकिन युद्ध के बाद शांति और विकास बहुत दिनों के लिए स्थापित होता है। उन्होंने विहिप के पदाधिकारियों से कहा कि कार सेवकों की सूची तैयार कर ली जाए ताकि इन सभी को मंदिर परिसर में सम्मानित किया जा सके।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष हृदय मणि मिश्र, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, टांडा की पूर्व विधायक संजू देवी, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, मीरा पांडेय, मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, विकास मौर्या, संजय पांडेय, श्याम बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें