फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से मुश्किल, बैंक शाखा व दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। विकास खंड भीटी क्षेत्र के चनहा चौराहे से ब्लॉक तिराहे तक निर्मित टू लेन सड़क के दोनों किनारे पर बारिश के चलते जलभराव हो जाने से आम लोगों को शुक्रवार को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के अलावा कई दुकानों में भी पानी पहुंच गया। इससे स्थानीय नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि भीटी विकासखंड क्षेत्र के चनहा चौराहे से ब्लॉक तिराहे तक सांसद निधि से टू लेन सड़क का निर्माण हुआ है। इससे आवागमन में लोगों को राहत तो मिल गई, लेकिन सड़क के दोनों किनारों पर जल निकासी का कोई समुचित प्रबंध नहीं किया गया। इस बीच कुछ दिनों पहले नाली का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इस बीच गुरुवार रात हुई बारिश के चलते समुचित जल निकासी न होने से जहां आसपास के दुकानों में पानी घुस गया वहीं बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पानी भर गया।
गेट के अंदर तक पानी जमा हो जाने से शुक्रवार सुबह बैंक आए उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो आसपास के दुकानदारों को काफी दिक्कत हुई। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क निर्माण के साथ ही यदि नाली का निर्माण हुआ होता तो ऐसी समस्या न उत्पन्न होती है, लेकिन जिम्मेदरों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। नाली का निर्माण शुरू कराया गया है लेकिन वह भी सुस्त रफ्तारी का शिकार है। ऐसे में दुकानदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें