फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर पुलिस ने रविवार को 25 हजार के रुपये के इनामी कमल प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी मुंबई में वर्ष 2025 में हुए रुपये के लेनदेन के विवाद में हुई हत्या के मामले से जुड़ी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक सुल्तानपुर निवासी रामजी मुंबई में रहते थे। वहीं, रुपये के लेनदेन को लेकर अयोध्या के महराजगंज थाने के जजवट निवासी कमल यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामजी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद रामजी के परिजनों ने मुंबई में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाने में परिजनों द्वारा अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की विवेचना इब्राहिमपुर में स्थानांतरित कर दी गई थी। इसी मामले में पुलिस ने कमल प्रसाद यादव के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें