फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिक्षक निर्वाचन के लिए नौ केंद्रों पर मतदान कल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 अक्तूबर को जिले के नौ केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 2900 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को पांच जोन और नौ सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सभी तहसीलों के एसडीएम को संबंधित क्षेत्रों में जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि नौ अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सहायक अभियंता दिलीप कुमार, चंद्रप्रकाश और अनूप कुमार अग्रवाल, तहसीलदार संतोष कुमार व पद्मेश श्रीवास्तव, उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी संजय कुमार पांडेय और खंड शिक्षा अधिकारी हरगोविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। दो पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाएं कलेक्ट्रेट स्थित मीटिंग हॉल में जमा कराई जाएंगी। इसके बाद एसडीएम न्यायिक आलापुर राहुल गुप्ता और सीओ सदर की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को गोरखपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

16 प्रत्याशी मैदान में
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 16 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के अजय सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के डॉ. राकेश सिंह और माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के राजीव यादव शामिल हैं।
अकबरपुर में सबसे ज्यादा मतदाता
ब्लॉक परिसर अकबरपुर में सर्वाधिक 697 मतदाता हैं। टांडा में 512, जलालपुर में 374, बसखारी में 349, रामनगर में 258, भियांव में 216, कटेहरी में 207, जहांगीरगंज में 150 और भीटी में 137 मतदाता वोट डालेंगे।
मतदान की तैयारियां पूरी
शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में नौ मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


- ईशा प्रिया, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें