भीटी। महरुआ क्षेत्र के जैतूपुर गांव के मजरे मलवनिया में सोमवार रात राजू गुप्ता (40) का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे राजू घर के अंदर थे। कुछ देर बाद उनका शव फंदे से लटकता मिला। राजू की तीन संतानें हैं। उनकी बेटी की शादी इसी वर्ष हुई थी। वहीं, बड़ा बेटा राहुल गुप्ता (18) और छोटा बेटा कृष्णा गुप्ता (15) हैं। पिता की अचानक मौत से दोनों बेटों समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं। संवाद