फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लल्लनजी ब्रम्हचारी विद्यालय से निकली मतदाता जागरूकता रैली। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वीप के तहत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को भी अलग अलग क्षेत्रों में निकली रैली में मतदाताओं से निष्पक्षता के साथ मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि सभी मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने वोटों की आहुति डालें। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव के शिक्षकों ने उसरहा गांव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चौपाल का आयोजन किया। मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का विशेष महत्व है। सभी मतदाताओं को तीन मार्च को अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। मौके पर लल्लन प्रसाद, नुरुल हसन, श्वेता सिंह व पारसनाथ आदि मौजूद रहे। राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार लल्लनजी ब्रह्मचारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजेसुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को महाविद्यालय प्रबंधक इंजीनियर सुरेंद्रनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्नातकोत्तर महाविद्यालय से निकलते हुए राजेसुल्तानपुर बाजार, चौक, राजेपुर होते हुए महाविद्यालय परिसर पहुंच कर संपन्न हुई।
प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महासमर में सभी मतदाताओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी जतानी होगी। मौके पर प्राचार्य डॉ. अखिलेश सिंह, बाल्मिक सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सेंट जेवियर्स जलालपुर के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर जलालपुर नगर के विभिन्न चौराहों का भ्रमण कर विद्यालय परिसर पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने आओ सरकार बनाएं.. जैसे गगन भेदी नारे लगाए। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन युक्त तख्ती छात्र अपने हाथों में लिए रहे। रैली में देश का भाग्य विधाता बने आप मतदाता, सबसे बड़ा दान मतदान, बूथ तक जाना है, हमने यही ठाना है। भाई बहना मानो मेरा कहना, वोट का अधिकार है हम सबका गहना आदि नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें