फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण में बर्दाश्त नहीं होगी शिथिलता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से जुड़ी जानकारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने एक नवंबर के अलावा 7, 13, 21 व 27 नवंबर को बूथों पर बीएलओ उपस्थित होकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करेंगे। क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नही होगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए डीएम ने बताया कि जिले में कुल 2075 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एक जनवरी 2021 के आधार पर जिले में 17 लाख 60 हजार 134 मतदाता हैं। विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नवयुवक व युवतियों का नाम प्राथमिकता पर जोड़ा जाए। देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के चलते सभी को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराना चाहिए।
प्रारूप 6 के साथ जरूरी अभिलेखों में एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं अपने परिवार के किसी सदस्य का पूर्व में जारी मतदाता फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या फिर वे अन्य कहीं के निवासी हो गए हैं तो उनका नाम कटवाने के लिए प्रारूप 7 भरना होगा। सूची में त्रुटि सुधार के लिए आवेदक को प्रारूप 8 भरकर जमा करने की जरूरत होती है। यदि कोई मतदाता उसी विधानसभा क्षेत्र में दूसरे स्थान का निवासी हो गया है तो उसे प्रारूप 8 क फार्म भरने की जरूरत है। डीएम ने सभी नागरिकों से मतदाता बनने व मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें