फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह पर तमंचा सटा किशोरी से दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। किशोरी के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपी उसे एक निजी अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान उसके मुंह पर तमंचा सटा दिया गया था। तीनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र की एक किशोरी का रविवार की रात अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में बर्बरता सामने आई है। पीड़िता के भाई ने बताया कि सौरभ सिंह व उसके दो साथियों ने घर में जबरन घुसकर उसकी बहन को पकड़ लिया। उसने विरोध किया तो वे सब मारपीट पर उतारू हो गए।
बिस्तर पर सो रही एक छोटी सी बच्ची अपहरण की कोशिश के दौरान वह बच्ची बिस्तर से गिर ड़ी, जबकि किशोरी के सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी उसे लेकर चले गए। किशोरी को रात में होश आया तो उसने खुद को एक अंधेरे स्थान पर पाया। वहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने बताया कि आरोपियों में से एक ने उसके मुंह पर तमंचा सटा दिया और मार डालने की धमकी दी। उसने घबराहट में पानी मांगा तो कोई ऐसा तरल पेय दे दिया, जो पानी नहीं था। वह केमिकल युक्त था या फि र हो सकता शराब रही हो।
परिजनों के अनुसार पीड़िता ने बताया कि रात भर दुष्कर्म के बाद उसे सोमवार को मसड़ा बाजार में एक निजी अस्पताल के बाहर उसे लावारिस छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद निजी चिकित्सक ने उसे देखा तो भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसके बाद मुख्य आरोपी सौरभ के भाई ने ही किशोरी के परिजनों को फ ोन पर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी।
इसके बाद किशोरी का भाई और पिता वहां पहुंचे। वहां होश में आने के बाद किशोरी ने पूरी बात बताई तो उससे परिजन सन्न रह गए। इसके बाद थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। बसखारी थाना प्रभारी अश्विनी मिश्र ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जिस सौरभ पर आरोप है, वह उनका पड़ोसी है। पहले से विवाद चल रहा है। कुछ और भी तथ्य सामने आए हैं। उन सबको भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें