फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण की बेहतरी के लिए ग्रामीणों को आगे आना होगा

Sun, 08 May 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के नंदपुर गांव में पर्यावरण बेहतरी के लिए होता जूट थैले का वितरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यावरण को लेकर जागरूकता व महिलाओं की आत्मनिर्भरता से ही समाज में और ज्यादा मजबूती व तरक्की तय होगी। इसके लिए सिर्फ सरकारों पर ही आश्रित रहना ठीक नहीं। सभी को अपनी जिम्मेदारी महसूस करना होगा। यह विचार सामाजिक संस्था उर्मिला सुमन द फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने प्रकट किया।
विज्ञापन


वे रविवार को इब्राहिमपुर के नंदपुर गांव में संस्था द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

सचिव राजन सुमन ने बताया कि संस्था महिलाओं व बच्चों की बेहतरी के लिए सतत प्रयासरत है। पर्यावरण की बेहतरी तय करने के लिए महिलाओं व बच्चों के लिए जूट थैले का वितरण किया गया। इस मौके पर विमलेश निगम, पंकज, संजू, बब्लू, नीलम व पुष्पा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें