फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बताईं उपलब्धियां

Sat, 07 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मंशापुर में दुग्ध विकासमंत्री के नेतृत्व में यात्रा पर निकला सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की साइकिल जनसंदेश यात्रा सातवें दिन शनिवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में खूब चली। मंत्रियों व विधायकों ने यात्रा में भागीदारी कर कार्यकर्ताओं से सपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता को बताए कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास किया है।
विज्ञापन


इसमें युवा, बेरोजगार, मजदूर व शोषित व पीड़ित सभी वर्गों की मदद हुई है। विकास के कई नए आयाम भी प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश की जनता को युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व का पूरा लाभ मिला है। आगे भी आम जनता को पूरी मजबूती के साथ सपा सरकार के साथ एकजुट रहना होगा।

  अकबरपुर के लोहरा बरामदपुर से दुग्ध विकास मंत्री  राममूर्ति वर्मा ने रैली को रवाना किया। शनिवार की रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह व हुजूम देखने लायक था। यात्रा ग्रामीणों को सपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए हरदोपुर गांव में जन चौपाल में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान सपा नेता विधानचन्द्र चौधरी, कलाम खान, रवीन्द्र सिंह,  चन्द्रिका यादव, जयप्रकाश, काशीराम, गुड्डू सिंह, डॉ अभिषेक व डॉ सूर्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर उर्फ मिण्टू व पूर्व ब्लाक प्रमुख भीटी अनिल सिंह ने युवाओं के साथ अकबरपुर व भीटी ब्लाक के विभिन्न गांवों में साइकिल रैली निकाली। कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो कहा था वह पूरा कर दिखाया है। कटेहरी में यात्रा का शुरुआत स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने भरथुआ से की। इसके बाद पटेलनगर जैतूपुर गांव में चौपाल भी लगाई गई।इस मौके पर श्री मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनहित का नया इतिहास रचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें