फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के जामूकला गांव निवासी एक ग्रामीण का शव शुक्रवार को झाड़ी में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही परिवारीजनों व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ग्रामीण को जहां रस्सी व गमछे के सहारे फांसी पर लटकाया गया था, वहीं उसके हाथ को बेल्ट से बांधा गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के जामूकला में सुबह करीब साढ़े दस बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव निवासी रामराज धुरिया (55) का शव गांव के बाहर स्थित झाड़ी में फंदे पर लटका देखा। गमछे व रस्सी के सहारे उसका शव लटक रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसका हाथ बेल्ट से बंधा मिला। बताया जाता है कि सुबह करीब 9 बजे तक वह घर पर ही था। लगभग एक घंटे बाद उसका शव झाड़ी में लटका मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी होने पर परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। बताया जाता है कि घर पर रामराज व उनकी पत्नी ही रहती हैं। एक पुत्र है, जो मुंबई रहता है। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें