फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर शातिर अपराधी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। कई वर्षों से पुलिस के लिए चुनौती बने शातिर अपराधी मोहम्मद आदिल खान की अहिरौली थाना क्षेत्र के डड़वा गांव के पास गुरुवार को ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बीते दिनों ही आदिल अकबरपुर कोतवाली पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया था। इसके पूर्व भी वह दो बार न्यायिक अभिरक्षा से फरार हो चुका है। आदिल लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
विज्ञापन

अपराधी मोहम्मद आदिल आजमगढ़ जिले की बिना नंबर वाली बाइक से गुरुवार को अपराह्न दो बजे मिझौड़ा की तरफ से अकबरपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान तिवारीपुर मिझौड़ा मार्ग पर डड़वा गांव के निकट उसकी मिझौड़ा की तरफ जा रहे ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सीएचसी कटेहरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी में ही उसकी पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरमलूकपुर गांव निवासी टॉप टेन अपराधी मोहम्मद आदिल के रूप में हुई। बताया जाता है कि मोहम्मद आदिल शातिर अपराधी था। वह तीन बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका था। बीते दिनों वह अकबरपुर कोतवाली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस को उसकी तलाश थी। अहिरौली एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद आदिल के रूप में हुई है, जो एक शातिर अपराधी था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें