फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या की ओर नहीं जाएंगे वाहन

Fri, 17 Oct 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अयोध्या मार्ग पर लगी वाहनों की कतार।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव पर्व को देखते हुए शनिवार से अयोध्या जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। जिले की सीमाओं व शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। दीपोत्सव के दौरान 18 से 20 अक्तूबर या भीड़ समाप्ति तक अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


संतकबीरनगर-बस्ती से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन घनघटा, बिड़हल घाट, रामनगर होते हुए न्यौरी-जलालपुर- मालीपुर-सुरहुरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते जाएंगे। गोरखपुर से अयोध्या जाने वाले वाहन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किए जाएंगे। आजमगढ़ और बसखारी से आने वाले भारी वाहन न्यौतरिया बाईपास अकबरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

अलीगंज क्षेत्र के सम्हरिया चौराहा से सेवा गंज बैरियर से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। अहिरौली क्षेत्र के यादव नगर तिराहा से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहन सुल्तानपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भीटी क्षेत्र के चनहा चौराहा से वाहन भीटी बाजार होते हुए सुल्तानपुर रोड की ओर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन




बाईपास से शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन
अकबरपुर शहर से भारी वाहन तहसील तिराहा से डायवर्ट होकर शहजादपुर, गोहन्ना बाईपास से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते गंतव्य तक जाएंगे। अकबरपुर शहर के प्रमुख बाईपास रूट मालीपुर रोड, जलालपुर रोड, बसखारी मार्ग पर न्यौतरिया बाईपास, टांडा रोड पर कटरिया याकूबपुर बाईपास, पहितीपुर, श्रवण क्षेत्र मोड़, दोस्तपुर मार्ग व अन्नावा तिराहा से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।



शहर में बदली गई यातायात व्यवस्था
टीएसआई जेबी यादव ने बताया कि शहजादपुर चौक, अकबरपुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदलेगी। बाजार की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फव्वारा तिराहा से शहजादपुर चौक तक दो, तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ पैदल आवाजाही की अनुमति रहेगी। संघतिया पुलिस चौकी से शहजादपुर चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।



दीपोत्सव के मद्देनजर अयोध्या जाने वाले वाहनों को अलग-अलग रूटों पर डायवर्ट किया जाएगा। भीड़ कम न होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। शहर में भीड़ के मद्देनजर बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


- अभिजीत आर शंकर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें