फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 22 Nov 2015 10:54 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राजेसुल्तानपुर एसओ चंद्रभान यादव पुलिसकर्मियों के साथ शनिवार सायं  भांकरपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी बीच मुखबिर से बाइक चोरों के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने पिकिया नाले के पास दबिश दी, तो वहां से दो व्यक्ति एक बाइक से भाग निकले, लेकिन दो अन्य को एक बाइक के साथ हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


दोनों की पहचान हनुमान निषाद निवासी अहिरौला आजमगढ़ व संतोष कुमार निवासी अतरौलिया आजमगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के बाद उनके पास से चार किग्रा गांजा भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि बरामद बाइक से ही उन लोगों ने दो माह पूर्व भांकरपुर के पास एक व्यक्ति को गोली मारकर एक अन्य बाइक लूटी थी।

पुलिस ने इसके बाद उन दोनों को थाने लाकर पूछताछ की, तो उन्होंने बाइक चोरी की कई घटनाएं स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की कुल आठ वाहन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने रविवार दोपहर बाद बताया कि गिरफ्तार हनुमान शातिर बदमाश है।
विज्ञापन


उसके विरुद्घ अंबेडकरनगर व आजमगढ़ में कुल 23 मुकदमें विभिन्न धाराओं में दर्ज है। बताया कि गरिोह का एक सदस्य विक्रम शुक्ला फरार है, जबकि एक अन्य सदस्य गोपाल सिंह बीते दिनों लूट के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद अवैध असलहा बरामद होने पर जेल में निरुद्घ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें