फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वंश चौहान को सिल्वर, प्रांजल ने जीता कांस्य पदक

Tue, 25 Feb 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
पहलवान वंश चौहान व प्रांजल यादव।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खेल विभाग व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में बीते 23 से 25 फरवरी तक मेरठ में आयोजित हुई जूनियर समन्वय स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले इन खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जिले के चंगुल चेहरा शहजादपुर के वंश चौहान व मकरही मुसेरपुर के प्रांजल यादव स्टेडियम में कुश्ती का नियमित अभ्यास करते हैं। वंश छह महीने में जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक की प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। इसके पहले मिर्जापुर व आगरा में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में विजेता होने के बाद 23 से 25 फरवरी तक मेरठ में हुई जूनियर समन्वय स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में 82 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर पदक लाकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं प्रांजल यादव ने वर्ष 2024 में अभ्यास शुरू किया। पहली सफलता गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मिली। यहां पर विजयी होने के बाद मेरठ में 79 किलोग्राम भार वर्ग मे ब्रांज मेडल जीत कर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम बुलंद किया। ये दोनों पहलवान कुश्ती कोच अभिषेक उपाध्याय की देखरेख में रोज स्टेडियम में पहलवानी के दांव सीख रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम फहराने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य, अनुपम प्रजापति वीरेंद्र, अमित चौरसिया, शिल्पी गौतम, सत्यम सिंह अदनान ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें