फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28वें डीएम के रूप में वैभव ने ग्रहण किया पदभार

Sat, 03 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
वैभव श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के 28वें डीएम के तौर पर वैभव प्रकाश श्रीवास्तव ने शनिवार शाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। सीडीओ से चार्ज लेने के तत्काल बाद उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों से मुलाकात की और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों लगभग ढाई वर्ष का रिकार्ड कार्यकाल व्यतीत करने के बाद डीएम विवेक का स्थानांतरण कानपुर हो गया था। उनके स्थान पर एक फेरबदल के बाद मऊ के जिलाधिकारी रहे वैभव प्रकाश श्रीवास्तव को तैनात किया गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम वैभव प्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण किया। वह पहले ट्रेजरी कार्यालय पहुंचे।

यहां प्रभारी डीएम के तौर पर सीडीओ नेहा प्रकाश ने उन्हें चार्ज दिया। इसके बाद डीएम अपने कार्यालय पहुंचे। यहां जिलास्तरीय अधिकारियों से मुलाकात की और जिले में चल रहे विकास कार्यों समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कहा कि जो भी विकास कार्य हैं, उन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन


इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इससे पहले कलेक्ट्रेट पहुंचने पर डीएम को पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। बाद में अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर नवागत डीएम का स्वागत किया। गौरतलब है कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले वैभव श्रीवास्तव 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें