फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परचम कुशाई के साथ उर्स का आगाज

विज्ञापन
 किछौछा में मखदूम अशरफ के उर्स के उद्घाटन मौके परपरचम कुशाई की रस्म अदायगी करते सज्जादानशीन मोह
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किछौछा शरीफ दरगाह में हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के 639वें उर्स का आगाज शनिवार रात परंपरागत परचम कुशाई की रस्म से हुआ। इस अवसर पर दरगाह का वातावरण सूफियाना नजर आया। लाखों जायरीन की भीड़ के बीच दरगाह के मलंग गेट के पास सज्जादानशीन मोहिउद्दीन अशरफ ने आगाज गया।
विज्ञापन


सज्जादानशीन सैयद मोहिउद्दीन अशरफ, टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा, फैजान अशरफ (चांद मियां) और अन्य प्रमुख लोगों के नेतृत्व में जायरीन मखदूम अशरफ के आस्ताने पर पहुंचे, जहां देश की तरक्की, शांति और भाईचारे के साथ सलामती की दुआएं मांगीं।
इस मौके पर पूरा दरगाह परिसर मखदूम अशरफ की शिक्षाओं को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।जायरीन कतारों में खड़े होकर दरगाह हाजिरी लगाने के लिए उत्साहित नजर आए। बड़ी संख्या में जायरीन आस्ताने पर पहुंचे और चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन


मेले में सजे स्टॉल : उर्स के आगाज के साथ ही किछौछा दरगाह के आसपास का इलाका रोशनी और सजावट से भर गया। बाजार में चादर, इत्र, तसबीह, टोपी, खिलौने और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री के अस्थायी स्टॉल्स सज गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें