फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के मामले में वांछित आरोपी कयूम को मड़ईया तिराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी व उसके परिवार का धर्मांतरण कराने वाले गिरोह से संपर्क तलाश रही है।
विज्ञापन


मालीपुर क्षेत्र की एक महिला ने 15 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री को ताराखुर्द गांव निवासी कयूम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप था कि आरोपी ने युवती को आर्थिक सहायता और अन्य प्रलोभन देकर अकबरपुर ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर जबरन निकाह कर लिया।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने युवती को ढूंढ निकाला था और उसका बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद से आरोपी अमन उर्फ कयूम वांछित चल रहा था। शनिवार को पुलिस टीम ने मड़ईया तिराहे के पास घेराबंदी कर कयूम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व भी गांव में धर्मांतरण का मामला सामने आ चुका है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अमन का कोटेदार पिता जहीर अहमद महिलाओं से छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। इसकी शिकायत एसपी से की जा चुकी है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी व उसके पिता के गतिविधियों की जांच चल रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें