फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हंगामा, अधिवक्ता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में शनिवार को हंगामा हो गया। मां को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की मामूली विवाद में निजी कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि सोने की ब्रेसलेट व घड़ी भी छीन ली। अधिवक्ता ने कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हर्षवर्धन मौर्य अपनी मां का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। वे मां को लेकर संबंधित सर्जन के पास गए। वहां जल्दी दिखाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। अधिवक्ता का कहना था कि चिकित्सक के पास मौजूद कुछ लोग मनमानी कर रहे थे, जबकि दूसरे पक्ष का आरोप था कि अधिवक्ता बगैर नंबर के ही दिखाने का दबाव बना रहे थे।
ऐसा करने में असमर्थता जताने पर उनकी ओर से अभद्रता शुरू कर दी गई। अधिवक्ता का आरोप है कि चिकित्सक कक्ष में मौजूद निजी कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की। अधिवक्ता ने कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें कहा गया कि मारपीट करने वालों ने सोने की ब्रेसलेट व घड़ी भी छीन ली। उधर, कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिली है। मारपीट करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें