फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एमबीबीएस 2025 के मिस्टर और मिस फ्रेशर बने उपलक्ष्य व तनीषा

Sat, 22 Nov 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2025 बैच के स्वागत के लिए बृहस्पतिवार को स्पर्श–2025 फ्रेशर पार्टी का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में किया गया। इस मौके पर एमबीबीएस 2025 बैच से उपलक्ष्य को मिस्टर फ्रेशर तथा तनीषा सिंह को मिस फ्रेशर घोषित किया गया।
विज्ञापन


इसमें प्रथम चरण में 10 छात्र और 10 छात्राओं का चयन उनकी अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व के आधार पर किया गया। इसके बाद द्वितीय चरण के सांस्कृतिक कार्यक्रम व फाइनल राउंड की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश यादव ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने दही–चीनी खिलाकर नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने नृत्य, गायन व विभिन्न रोचक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। जूरी सदस्य पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन 2024 बैच की सोशियो कल्चरल कमेटी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. संजय सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. रचना मिश्रा, डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. शैलजा मौर्या, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. अनिल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें