फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह पूर्वक मनाया गया यूपी दिवस, सजी प्रदर्शनी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लोहिया भवन में यूपी स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छ - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोहिया भवन सभागार में सोमवार को यूपी दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जहां छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं एक जिला एक उत्पाद के अलावा हस्तशिल्प से जुड़े कामगारों ने प्रदर्शनी भी सजायी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूपी दिवस की सभी को बधाई देते हुए प्रदेश के उत्तरोत्तर विकास में सहयोग का आह्वान किया। कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने राज्य व देश के विकास में अपना शत प्रतिशत योगदान दे। कार्यक्रम का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरीचौरा शताब्दी समारोह की थीम पर हुआ।
लोहिया भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने दीप जला कर किया। इस अवसर पर सभी को प्रदेश के यूपी दिवस की बधाई देते हुए डीएम ने कहा कि सभी के सहयोग से ही भी प्रदेश व राष्ट्र तरक्की करता है। कार्यक्रम में यूपी स्टार्टअप के तहत एक जिला एक उत्पाद व हस्तशिल्प से जुड़े कामगारों ने कई तरह की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। छात्र छात्रों ने रंगोली भी सजायी। कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन का भी पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें