फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के टॉप टेन 39 मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में सम्मानित होने के बाद खुशी का इजहार करते मेधावी-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले इंटर व हाईस्कूल के 39 छात्र-छात्राओं को डीएम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। डीएम सैमुअल पॉल एन ने मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी शानदार प्रदर्शन करने की सलाह दी। कहा कि उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की जरूरत है। आगे की शिक्षा को लेकर डीएम ने छात्र-छात्राओं को कई टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जिले का 87.48 प्रतिशत है, वहीं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 91.68 प्रतिशत रहा। छात्र-छात्राओं को आगे भी पूरे लगन के साथ शिक्षा हासिल करनी होगी। प्रदेश की इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में शामिल दो छात्रों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही जिले की हाईस्कूल टॉप टेन सूची में शामिल 22 व इंटर की टॉप टेन सूची में शामिल 17 छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। डीएम ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से जुड़ी पुस्तक सौंपी। कहा कि ऐसे महान पुरुषों के जीवन का अध्ययन करने से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
डीएम ने छात्र-छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए कई जरूरी टिप्स भी दिए। कहा कि लक्ष्य को निर्धारित कर पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को प्रति हमेशा सजग रहने की सलाह दी। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर में 69 हजार 467 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 62 हजार 218 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। सम्मान समारोह कार्यक्रम में हरेंद्र प्रताप यादव, नीलम यादव, सुमित्रा देवी, डॉ तारा वर्मा, चंद्रदेव पांडेय, डॉ. सुषमा सिंह, रामतीरथ विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें