फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना लाइसेंस चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Fri, 01 Dec 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीगंज में छापे के दौरान मरीज का अल्ट्रासाउंड कार्य छोड़ भागा टेक्नी​शियन।  -संवाद
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने टीम के साथ मारा छापा, भवन स्वामी, संचालक व तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। बगैर लाइसेंस के संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। वहां मिली मशीनों को जब्त करने के साथ ही केंद्र संचालक व भवन स्वामी के अलावा तीन कर्मचारियों के विरुद्ध जहांगीरगंज थाने में केस दर्ज करा दिया गया। इससे पहले टीम ने छापा मारा तो वहां एक कर्मचारी अल्ट्रासाउंड करता मिला।
शुक्रवार को तहसीलदार कौशलकांत व अपर सीएमओ डॉ. हसीन अहमद के नेतृत्व में सीएचसी जहांगीरगंज के चिकित्सकों तथा जहांगीरगंज थाने की पुलिस टीम ने शिवा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। इसी बीच सेंटर संचालक अशोक मौर्य वहां से निकल गया। टीम पहुंची तो एक मरीज अल्ट्रासाउंड कक्ष में जांच के लिए लेटा हुआ था और एक कर्मचारी अल्ट्रासाउंड कर रहा था।
विज्ञापन

दो कर्मचारी सूरज व रवींद्र सिंह मौजूद थे। अपर सीएमओ ने जब सेंटर के संचालन से संबंधित कागजात मांगे तो उसे उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस पर किराए के भवन में संचालित केंद्र को सील कर दिया गया। इसके साथ ही मशीन समेत अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया। उसे जिला मुख्यालय भेज दिया गया। जब्त किए गए सामानों में मशीन के अलावा प्रिंटर, लैपटॉप, की बोर्ड, माउस व अन्य सामान शामिल रहे।
बाद में अपर सीएमओ ने जहांगीरगंज थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ जहांगीरगंज प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संचालक अशोक मौर्य, सूरज, रवींद्र सिंह, पुनीत व अली खान के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसमें पुनीत मकान मालिक है जबकि अन्य कर्मचारी हैं।

पंजीकृत हैं मात्र 61 सेंटर
सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 61 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत हैं। इसके अलावा 14 अन्य केंद्र संचालकों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। संबंधित सेंटरों को लाइसेंस देने के लिए सत्यापन समेत कई अन्य प्रकार की जरूरी प्रक्रियाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


यह होनी चाहिए व्यवस्थाएं
सीएमओ कार्यालय के अनुसार अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती अत्यंत जरूरी है। यदि रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं तो प्रशिक्षित चिकित्सक होना चाहिए जिसने अल्ट्रासाउंड की ट्रेनिंग ली हो। कम से कम एक महिला कर्मचारी होनी चाहिए। सेंटर पर रैंप होना चाहिए जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो। मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

अन्य केंद्रों की भी होगी जांच
अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर से जब्त की गई मशीन को राजकीय मालखाने में जमा कर दिया गया है। अन्य केंद्रों पर भी विशेष जांच अभियान चलेगा।
-डॉ. राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें