फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अलीगंज में कलवारी पुल पर बुधवार रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बाद में एक युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। घटना से दोनों के परिवार में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के ककराही गांव निवासी लालजी (30) व पिपरी बिशुनपुर निवासी राजन (24) बुधवार रात एक ही बाइक से बस्ती जा रहे थे। बताया जाता है कि कलवारी घाट पुल के करीब किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी।
एंबुलेंस के जरिए दोनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अलीगंज पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। लालजी के पिता महेश की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार युवकों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। घटना से दोनों परिवार में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें