फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफर

Sun, 29 Dec 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटका के रफीगंज बाजार के निकट रविवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर के जमालपुर चौराहा निवासी इमरान (23) रविवार सुबह बाइक से रफीगंज बाजार की तरफ जा रहा था। बाजार के निकट सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट लगाने के चलते इमरान को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरे बाइक सवार न्यौरी निवासी सौरभ (25) हेलमेट न लगाने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि इमरान को स्थानीयस्तर पर ही इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें