बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर पुलिस टीम ने टड़वा दरब मयंदी घाट पर गुरुवार रात छापा मारकर अवैध बालू खनन में संलिप्त मिले दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। छापा पड़ते ही खनन में जुटे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए।
टीम की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप का माहौल देखने को मिला। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी व खनन उपनिरीक्षक उमाकांत गुप्त ने बताया कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया है। खनन में संलिप्त लोगों का वाहन संख्या के आधार पर पता लगाया जा रहा है।