फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ काटने के विवाद में दो बहनों को लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत रामपुर गिरंट गांव में रविवार को सुबह मेड़ काटने के विवाद में विपक्षियों ने दो बहनों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के रामपुर गिरंट गांव निवासी रामकरन व बाबूराम के बीच खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि रविवार को सुबह विपक्षी बाबूराम मेड़ काट रहा था। इस पर रामकरन की पुत्री माया (22) व पुत्री गुड़िया (18) ने इसका विरोध किया।
आरोप है कि इस पर विपक्षियों ने अभद्रता शुरू कर दी। दोनों बहनों ने जब इसका विरोध किया, तो आरोप के अनुसार विपक्षियों ने दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। मारपीट में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें