फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, चार घायल

विज्ञापन
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के अंबरपुर टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप व
विज्ञापन
जलालपुर/भीटी। जिले के जलालपुर और भीटी क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में आजमगढ़ के एक बुजुर्ग और सुल्तानपुर के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर अंबरपुर टोल प्लाजा के पास हुई। आजमगढ़ के अतरौलिया निवासी छोटेलाल (60), प्रिंस यादव (27) और दीपक (22) अंबेडकरनगर के कटका में एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बोलेरो खराब हो गई, जिसे सड़क किनारे खड़ी कर वे मदद का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मुर्गी लदी पिकअप ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस, दीपक और पिकअप चालक साजिद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल गुप्ता और सीओ अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अतरौलिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
दूसरी दुर्घटना बांदा-टांडा हाईवे पर महरुआ कस्बे के पास हुई। यहां सुल्तानपुर के जयसिंहपुर निवासी दीपक (20) और लवकुश (19) बाइक से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही एक मैजिक गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, वहीं लवकुश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें