अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध समेत दो लोगों को सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत निवासी रामआसरे (60) पुत्र द्वारिका को गुरुवार सुबह खेत जाते समय सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कादीपुर गांव निवासी बृजभूषण (32) पुत्र नंदलाल को गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।