फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किशोर समेत तीन घायल

Thu, 28 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी रामा (15) पुत्र हरिदेव गुरुवार सुबह साइकिल से विद्यालय जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फत्तेपुर गांव निवासी मोहम्मद यासीन (35) पुत्र जमील गुरुवार सुबह बाइक से सम्मनपुर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासी लालचंद्र (32) पुत्र लालबहादुर बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें