फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पत्नी के लिए साइकिल से दवा लेने गए अधेड़ की रुस्तमपुर बाजार में चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उधर गौरा गांव के पास डीसीएम की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मंझरिया निवासी रामसुमेर (52) वर्ष बुधवार देरशाम गांव के निकट स्थित रुस्तमपुर बाजार में बीमार पत्नी के लिए साइकिल से दवा लेने गए थे। बताया जाता है कि बाजार में अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उपचार के लिए उन्हे भियांव सीएचसी पहुुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रामसुमेर की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। उधर गौरा गांव के पास बुधवार देरशाम तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। इसमें भीटी थाना क्षेत्र के रुदउपुर निवासी कल्पेश (18) वर्ष व शुभम (19)वर्ष निवासी समरसिंहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिकों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कल्पेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि शुभम की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें