फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर 90 नागरिकों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने गुरुवार को जिले में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने न सिर्फ वांछितों को गिरफ्तार किया, बल्कि कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 48 वाहनों का चालान भी काटा।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक नरसिंह ने छापा मारकर वांछित अभियुक्त विवेक कुमार निवासी रसूलपुर उसरी कोतवाली अकबरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अलीगंज थाने के उपनिरीक्षक अवसाफ अली ने एक मामले में वांछित अलीगंज थाना क्षेत्र के धुरइया निवासी शहबाज को गिरफ्तार किया।
बाद में दोनों अभियुक्तों को पुलिस टीम ने न्यायालय चालान कर दिया। इसके अलावा पुलिस टीम ने एसपी के निर्देश पर चलाए विशेष अभियान में बिना मास्क के घूमने वाले 90 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों से पुलिस टीम ने कुल 9 हजार रुपये जुर्माने की रकम वसूल किया। साथ ही पुलिस टीम ने अभियान के दौरान 589 वाहनों की तलाशी ली और 48 वाहनों का चालान काटा। 1500 रुपये समन शुल्क भी वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें