जानकारी के मुताबिक इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी अभिनव (11) पुत्र वीरेंद्र सोमवार सुबह साइकिल से कहीं जा रहा था।
गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासी रामतीरथ (68) पुत्र जगजीवन सोमवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।