पत्र में पुजारी रामधीरदास के शिकायतों को अविलंब संज्ञान में लिए जाने की बात कही गई है।
मालूम हो कि हाल ही में कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट की थी। इसके बाद पुजारी को मंदिर से भगा दिया था।
इस बाबत टांडा कोतवाली में पीड़ित ने प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाय शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। सांसद ने एसपी से मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है।