फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुईं युवतियां, बाद में घरवालों को पता चली यह बात; नामजद केस दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 03:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में दो युवतियां रहस्यमय तरीके से गायब हो गईं। बाद में घरवालों को पता चला कि युवक उन्हें बहलाकर ले गए हैं। इस पर उन्होंने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवतियां लापता हो गईं। घरवालों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस युवतियों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन


पहला मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रविवार की शाम एक युवक ने शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सुबह घर से किसी काम से निकली थी। अब तक वापस नहीं लौटी। हर संभव स्थानों पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। 

कहा कि अकबरपुर के शहजादपुर चौकी क्षेत्र के सम्मोपुर निवासी प्रिंस राजभर हमारी पुत्री को बहलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


दूसरी घटना महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी 21 वर्षीय युवती चार सितंबर की सुबह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इस संबंध में घरवालों ने पांच सितंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

बाद में पता चला कि सेमरी जयमलपुर निवासी मुंदर यादव युवती को बहलाकर अपने साथ ले गया है। विपुल व मुंदर यादव की भाभी ने सहयोग किया है। युवती अपने साथ घर में रखे 70 हजार रुपये नकद भी ले गई है। थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें