फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: अराजकतत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, सीओ-एसडीएम समेत दो थानों की पुलिस पहुंची

Mon, 15 Sep 2025 11:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर सीओ-एसडीएम समेत दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


घटना कटेहरी क्षेत्र के मिझौड़ा गांव की है। मौके पर एसडीएम भीटी, सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा, एसओ अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी, भीटी अमित कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से अराजकतत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें