फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर अन्य मार्ग हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी राजितराम (30) गुरुवार देर रात बाइक से केदारनगर जा रहा था। बताया जाता है कि केदारनगर बाजार में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच राजितराम बेहोश हो चुका था। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी कलावती (60) गुरुवार देर शाम घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के परिवारों में कोहराम मच हुआ है।
विज्ञापन

उधर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी मोहम्मद अमीन (32) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर से कटेहरी जा रहा था। अरियौना के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरापुर निवासी राम बहाल (65) शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान घायल हो गया।
उधर, बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सुनील कुमार (30) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। नगर के निकट पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मार्ग हादसों में घायल लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें