फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उम्मरपुर गांव के निकट बुधवार रात जीप व डम्पर में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे जीप में सवार एक वृद्ध व एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीप में सवार लोग गया में पिण्डदान कर फर्रुखाबाद जा रहे थे। घटना के बाद डम्पर चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनुसार बुधवार रात उम्मरपुर गांव के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उस समय चीख पुकार मच गई, जब यात्रियों से भरी जीप व डम्पर में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इससे आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों को आता देख डम्पर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।
इस बीच ग्रामीणों ने वाहन में फंसे यात्रियों को एक एक कर बाहर निकाला। जीप में सात लोग सवार थे। सभी गंभीर रूप से घटना में घायल हो चुके थे। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने फर्रुखाबाद जनपद के परवाना मेरापुर निवासी राधेश्याम (65) व संतोष (52) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास (28), अजय (34), रघुनंदन (37), मुन्नालाल (65) व अशोक (62) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि जीप पर सवार यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे। वे सभी पिंडदान करने के लिए गया गए हुए थे। पिंडदान कर वे सभी वापस फर्रुखाबाद जा रहे थे। बताया कि सभी फर्रुखाबाद के परवाना मेरापुर के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें