फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1.47 करोड़ से दो संपर्क मार्ग होंगे दुरुस्त

Tue, 25 Nov 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विकासखंड के अताउल्लाहपुर से नाउपुर मार्ग और बासूपुर से बनियानीपुर संपर्क मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 1.47 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। निर्माण कार्य के लिए 41.17 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई है। अब जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

इन मार्गों की खराब हालत के कारण ग्रामीण कई सालों से परेशान हैं। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय की पहल पर अब इन दोनों मार्गाें का सौंदर्यीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें