फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बरात से लौटते समय हादसे में युवक की मौत

Tue, 25 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। अलीगंज के ककराही निवासी पन्नालाल (36) की रविवार रात बरात से लौटते समय मौत हो गई। वह निजी कंपनी में कार्यरत थे और बिजली विभाग के मीटर लगाने का काम करते थे।
विज्ञापन

बड़े भाई छोटेलाल के मुताबिक, रविवार शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्त आर्यन के साथ अयोध्या जिले के दिलासीगंज स्थित फुलवरिया में एक बरात में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी मया ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने पन्नालाल को दर्शननगर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रविवार देर रात करीब 12:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घर पर मां बलराजी, पत्नी सुनीता, पिता राम भगत और बेटे विपिन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें