फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म में दो गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 02:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। किशोरी से हुए दुष्कर्म में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक नाबालिग है। बीते दिनों शौच के लिए निकली पंद्रह वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने बाद में पूछताछ की तो बालिका व उसकी मां के बयान में विरोधाभास की बात सामने आई। इस पर एक आरोपी पर दुष्कर्म करने तथा दो पर सहयोग करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने इनमें से मुख्य आरोपी मीरानपुर निवासी मिथुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस बीच इस मामले में किशोरी के बयान आदि के आधार पर दोनों अन्य आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। पुलिस ने इसके बाद एक आरोपी रवींद्र यादव, जबकि एक अन्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट भेजा गया जहां से एक को जेल तथा दूसरे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें