फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वित्तीय अनियमितता पर दो प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 18 Mar 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के दो पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बीएसए के 14 मार्च को किए गए निरीक्षण के बाद की गई।
विज्ञापन


कटेहरी के पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मंशापुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवधेश मणि को निलंबित किया गया है।निरीक्षण में टीएलएम, स्पोर्ट ग्रांट, माइनर रिपेयर जैसे कार्य अधूरे पाए गए। इसी तरह भीटी के पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बसोहरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार त्रिपाठी को भी निलंबित किया गया है। बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि दोनों प्रधानाध्यापकों पर धनराशि का दुरुपयोग और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान अवधेश मणि को उच्च प्राथमिक विद्यालय मथानी और अखिलेश कुमार त्रिपाठी को उच्च प्राथमिक विद्यालय धरमगंज से संबद्ध किया गया है। दोनों मामलों में प्रकरण की जांच के लिए बीईओ टांडा मनीषा ओझा को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें