रोडवेज के निकट एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताते व्यापारी।
अंबेडकरनगर। व्यापार मंडल लंबे समय से व्यापार करने के लिए खाद्य विभाग से लिए जाने वाले लाइसेंस की वैधता आजीवन करने की मांग को सरकार ने मान लिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रहरि ने सरकार का आभार जताया है। सोमवार देर शाम गांधीनगर में बैठक कर व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। जिला महामंत्री नवनीत मद्धेशिया ने कहा कि यह बहुत अच्छा निर्णय है। जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध जायसवाल ने बताया कि इससे अब व्यापारियों को खाद्य विभाग के चक्कर काटने से छुटकारा मिल जाएगा। इस दौरान जिला आईटी मंच अध्यक्ष संजीव गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष उमेश कसौधन , रबी चंदानी, युवा जिला महामंत्री अंकुर वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रांजल कसौधन आदि पदाधिकारी शामिल रहे।