फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के दो आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 03 Feb 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महरुआ थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने गत दिवस थाने में तहरीर देकर बताया कि भीटी थाना क्षेत्र के तिलहिया निवासी सचिन यादव कहीं से उसका मोबाइल नंबर पा गया। इसके बाद एक दिन फोन कर धमकी दी, कि उसने और उसके एक मित्र अतरडीह निवासी राहुल यादव ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। अब वह लोग जैसा कहेंगे वैसा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते दिनों जब वह सुबह टहलने के लिए निकली थी तभी रास्ते में मिले दोनों आरोपियों ने उससे पैसे की मांग की। मना करने पर सचिन ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। बाद में उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। इस बीच शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जरूरी प्रक्रिया के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें