फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बोलती थी तूती, अंतिम संस्कार में चंद लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनबाद जेल में हुई हत्या के बाद शूटर अमन सिंह का शव मंगलवार को यहां पहुंचा। परिजनों ने स्थानीय चांड़ीपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कादीपुर निवासी अमन सिंह की दो दिन पहले झारखंड प्रांत के धनबाद जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुख्यात माफिया रहे मुन्ना बजरंगी के लिए काम करने वाला अमन पिछले कुछ समय झारखंड में ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। धनबाद के एक डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में लिप्त रहे अमन ने झारखंड में रंगदारी के मामलों की झड़ी सी लगा दी थी।
अंबेडकरनगर के हंसवर निवासी पत्रकार करुण मिश्र की सुल्तानपुर जिले में वर्ष 2016 में हत्या करने वाले अमन ने अपने आपराधिक सफर की शुरुआत वर्ष 2010 में गांव के एक पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले से की थी। यूं तो वह पिछले लगभग डेढ़ दशक में जिले में चर्चा में कभी नहीं रहा लेकिन बाहर उसकी तूती बोलती थी। अब झारखंड में हत्या के बाद वहां गए परिजन उसका शव लेकर सोमवार देर रात गांव पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सरयू नदी के चांड़ीपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान वहां चंद लोग ही मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें